चीन के राष्ट्रपति ने ट्रंप से कहा कि उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में ‘शीघ्र’ ढील दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उत्तर कोरिया के प्रति ‘‘लचीलापन दिखाने’’ का अनुरोध किया है। शी ने ट्रंप से उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में ‘‘शीघ्र’’ ढील देने को कहा है। शी ने यह अनुरोध पिछले सप्ताह जी-20 शिखर वार्ता के दौरान किया। चीन के विदेश मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

वांग यी ने संवाददाताओं से कहा कि शी ने अमेरिका से उत्तर कोरिया के प्रति लचीलापन दिखाने और उससे वार्ता करने को कहा। उन्होंने बताया कि शी ने अमेरिका से कहा कि वह उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में शीघ्र ढील दे तथा बातचीत के जरिये एक दूसरे की चिंताओं का समाधान खोजे।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और किम ने इतिहास तो रच दिया पर क्या कुछ सकारात्मक परिणाम निकल पाएगा?

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें