मेक्सिको के राष्ट्रपति ने कहा- उन्हें कोविड-19 रोधी टीके की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि उन्हें कोविड-19 रोधी टीका नहीं दिया जाएगा क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जनवरी में संक्रमित होने के बाद से उनके शरीर में एंटीबॉडी का स्तर अब भी बहुत ज्यादा है। राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर ने कहा, “मेरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में एंटीबॉडी है और अभी मेरे लिये टीके की खुराक लेना बहुत जरूरी नहीं है।”

इसे भी पढ़ें: टीएमसी नेता के घर मिली EVM और VVPAT, सेक्टर अधिकारी निलंबित

राष्ट्रपति ने कई बार कहा है कि टीका लगवाने के लिए वह अपनी बारी का इंतजार करेंगे। पिछले साल मार्च में लोपेज ओबराडोर ने कहा था कि मेक्सिको सिटी में 60 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को जब टीके की पहली खुराक दी जा चुकी होगी, तब वह टीका लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें टीके की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका