राष्ट्रपति कोविंद ने द्रास में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों संग मनाया दशहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

जम्मू| जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर सैनिकों से मिले और उन्होंने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: भारत और ब्रिटेन ने उत्तराखंड में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया

अधिकारियों ने बताया कि कोविंद ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया तथा उन वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए कारगिल में प्राण न्योछावर कर दिए थे। बाद में राष्ट्रपति ने द्रास में सैनिकों संग दशहरा मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

अधिकारियों ने कहा कि द्रास जाने से पहले राष्ट्र्पति ने उधमपुर में उत्तरी कमान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में जांच चौकी पर वाहन न रोकने पर सीआरपीएफ जवान ने गोली चलाई, चालक की मौत

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA