राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग का दौरा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह अटल सुरंग रोहतांग (एटीआर) का दौरा किया।अटल सुरंग 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। इससे पहले, राष्ट्रपति शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। राष्ट्रपति कोविंद ने लाहौल-स्पीति जिले की लाहौल घाटी में उत्तरी द्वार से सुरंग में प्रवेश किया और 9.02 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कुल्लू जिले के मनाली में सुरंग केदक्षिण द्वार पर पहुंचे। अटल सुरंग का दौरा करने के बाद कोविंद ने इसके निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: इस्लाम सहिष्णुता सिखाता है: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला वीडियो वायरल, कश्मीरी यूट्यूबर ने कहा- गुस्ताख-ए-रसूल की एक सजा, बाद में मांगी माफी

यह सुरंग हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति जिले के लाहौल और कुल्लू जिले के मनाली को जोड़ती है। यह सुरंग पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गयी है। राष्ट्रपति कोविंद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत