चीन पर नरम हुए राष्ट्रपति ट्रंप, चीनी विमानन कंपनियों को मिलेगी सीमित उड़ानों की अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को अमेरिका के लिए सीमित संख्या में उड़ानें संचालित करने की अनुमति देगा और उन पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाएगा। बृहस्पतिवार को चीन ने देश में लगे प्रतिबंधों को कम करने और विदेशी विमानन कंपनियोंद्वारा अधिक उड़ानों की अनुमति देने पर हामी भरी थी। 

इसे भी पढ़ें: क्या था थियानमेन चौक नरसंहार घटना? जानिए अमेरिका ने चीन से की क्या मांग?

चीन में लगे प्रतिबंधों के कारण अमेरिकी कंपनियों यूनाइटेड और डेल्टा को दोनों देशों के बीच परिचालन से रोक दिया गया था। परिवहन विभाग ने कहा कि अमेरिका चीनी विमानन कंपनियों को अमेरिका और चीन के बीच प्रति सप्ताह कुल चार(दो राउंड) उड़ाने संचालित करने देगा।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका