President Zelenskyy की USA से बड़ी मांग, Russia से लड़ने के लिए और चाहिए Patriot Missile

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उनके देश को रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने में सक्षम पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइल मुहैया कराने का अमेरिका से लगातार आग्रह कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को अमेरिका निर्मित गोला-बारूद की अधिक आपूर्ति के लिए पत्र भेजा था, जिसका उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

इससे पहले, जेलेंस्की ने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर बातचीत की। स्वीडन के दौरे पर गए जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश ‘‘एक बड़ा रक्षा पैकेज’’ तैयार कर रहे हैं और यूक्रेन को ग्रिपेन लड़ाकू विमान प्रदान करने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता