NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या हुआ बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

नयी दिल्ली।राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘‘राजग के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।’’

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार