राष्ट्रपति पद का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारों के बीच है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति पद का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच का मुकाबला नहीं है, बल्कि यह चुनाव दो विचारों एवं दो सोच के बीच है। पार्टी प्रवक्ता गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के उस बयान पर यह प्रतिक्रिया दी है जिसमें सिंह ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की अमित शाह से मुलाकात, जानिए क्या हुआ बातचीत

गोगोई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति का पद सभी जातियों, सभी वर्गों की आशा और आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। अगर भाजपा की यह मंशा है कि इस चुनाव को सिर्फ एक वर्ग के साथ जोड़ेंगे तो फिर उन्हें राष्ट्रपति पद की गरिमा के बारे में सोचना चाहिए।’’ उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, ‘‘राष्ट्रपति का चुनाव दो व्यक्तियों के बीच मुकाबला नहीं है, बल्कि यह दो विचारों के बीच मुकाबला है।’’ गोगोई ने यह भी कहा, ‘‘राष्ट्रपति पद का चुनाव एक विचारधारा का चुनाव है, वर्तमान परिस्थिति को लेकर भी चुनाव है। उनकी सोच और हमारी सोच को लेकर चुनाव है। भाजपा की सोच देश को पीछे की तरफ ले जाने वाली है।’’ 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र