अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव, कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से दबाव में रहेंगे शेयर बाजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

मुंबई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव तथा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से वैश्विक वृद्धि को लेकर अनिश्चितता के चलते इस सप्ताह शेयर बाजार दबाव में रहेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और यूरोप में हाल में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद कई यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.63 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 2.41 प्रतिशत की गिरावट आई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों तथा अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के पीएमआई आंकड़ों पर भी रहेगी। इसी तरह की राय जताते हुए जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से आगे बाजार दबाव में रहेगा। इस सप्ताह विनिर्माण और सेवाओं के पीएमआई आंकड़े आने हैं, जो बाजार को प्रभावित करेंगे। रेलिगेयर ब्रोंकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजार सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों पर प्रतिक्रिया देगा। उसके बाद आगे बाजार की दिशा अमेरिकी चुनावों तथा अन्य वैश्विक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगी।’‘’

रिलायंस इंडस्ट्री ने शुक्रवार को दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। कंपनी के दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘सप्ताह के दौरान घरेलू बाजारों का रुख वैश्विक बाजारों से तय होगी। इस सप्ताह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है।’’ इस सप्ताह एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, अडाणी पोर्ट्स, सनफार्मा, ल्यूपिन, बीएचईएल, सिप्ला और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तिमाही परिणाम आने हैं।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप