कृषि बिल के समर्थन में सरकार के 6 मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनाथ बोले- किसानों को किया जा रहा गुमराह

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2020

लोकसभा के बाद, राज्‍यसभा में भी कृषि से जुड़े दो बिलों के पास होने और विपक्ष के सदन में हंगामे के बाद सरकार की तरफ से छह कैबिनेट मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस की। इनमें राजनाथ सिंह, प्रकाश जावड़ेकर, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल, थावर चंद गहलोत और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल रहे। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राज्यसभा में कृषि से संबंधित 2 विधेयकों पर चर्चा चल रही थी उस समय राज्यसभा में जो हुआ वो जहां दुखद था, वहीं दुर्भाग्यपूर्ण था और उससे भी आगे जाकर मैं कहना चाहूंगा कि वो अत्यधिक शर्मनाक था। ये दोनों विधेयक किसान और कृषि जगत के लिए ऐतिहासिक हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। परन्तु किसानों के बीच गलतफहमी पैदा की जा रही है कि एमएसपी खत्म कर दी जाएगी जबकि ऐसा नहीं है। राजनाथ सिंह ने एक बार फिर ये साफ किया कि किसी भी सूरत में एमएसपी समाप्त नहीं होगा। इससे पहले पीएम मोदी भी कई बार ये साफ कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR