भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया से कहा- दिल्ली हिंसा का महिमामंडन न करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पृष्ठभूमि में भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया को सलाह दी है कि वह दिल्ली में हुई हिंसा का महिमामंडन नहीं करे और ऐसी तस्वीरों का प्रकाशन एवं प्रसारण न करे जिससे शत्रुता पैदा हो सकती हो। प्रेस परिषद ने सांप्रदायिक विवादों और झड़पों को कवर करने के दौरान अपनाये जाने वाले पत्रकारिता आचरण के मानकों की ओर भी मीडिया को ध्यान दिलाया।

भारतीय प्रेस परिषद ने बयान जारी कर कहा, ‘‘भारतीय प्रेस परिषद ने मीडिया को हिंसा को महिमामंडित नहीं करने तथा हिंसा की तस्वीरें प्रकाशित एवं प्रसारित करने से रोकने की सलाह दी है जिसके कारण शत्रुता फैल सकती है।’’ प्रेस परिषद ने अपने बयान मेंमानदंडों का जिक्र करते हुए कहा है, ‘‘पत्रकारों एवं स्तंभकारों के पास सांप्रदायिक शांति और सौहार्द को बढ़ावा देने का एक बहुत विशेष दायित्व होता है।’’

इसे भी देखें: Judge Muralidhar के ट्रांसफर पर घमासान

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में पूर्व आप पार्षद Tahir Hussain दंगा भड़काने के दोषी करार

दिल्ली पुलिस की मानवीय पहल: दादी के निधन की सूचना मिलते ही हिरासत में लिए गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को दी गई गृहनगर जाने की पेशकश

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की