दिल्ली हिंसा पर बोले मनोज तिवारी, शांति बहाली और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पहली प्राथमिकता

priority-is-ensuring-peace-and-action-against-culprits-of-delhi-violence-says-manoj-tiwari
[email protected] । Feb 27 2020 6:47PM

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को इलाके में हालात का जायजा लिया। तिवारी ने पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ हिंसा प्रभावित यमुना विहार का दौरा किया और स्थानीय लोगों से चर्चा की।

नयी दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने बृहस्पतिवार को इलाके में हालात का जायजा लिया। तिवारी ने पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ हिंसा प्रभावित यमुना विहार का दौरा किया और स्थानीय लोगों से चर्चा की। उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस सप्ताह की शुरूआत में सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आए इलाकों में यमुना विहार भी शामिल है। इस हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा मामले में बोले राजनाथ सिंह, अब सामान्य हो रही है स्थिति

इसके साथ ही भजनपुरा, मौजपुर, जाफराबाद, गोकुलपुरी, शिव विहार और मुस्तफाबाद इस क्षेत्र के हिंसा प्रभावित अन्य इलाके हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘ इस समय दो चीजें सबसे अहम हैं - इलाके में शांति बहाली और लोगों के सामने उदाहरण पेश करने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।’’ हिंसा को एक ‘बड़ी साजिश’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इस हिंसा में जो भी शामिल रहे हैं,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा,‘‘इन दंगों और असामाजिक गतिविधयों में शामिल रहे कई लोगों की पहचान की गई है। हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने की भी खबरें हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: AAP नेताओं ने कहा- हमारा रुख स्पष्ट है, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए

गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और पक्ष में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच टकराव से चार दिन पहले इस इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। भीड़ ने मकानों, दुकानो और वाहनों को आग के हवाले करने के साथ ही एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी थी। साथ ही स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया गया था। 

इसे भी देखें: Judge Muralidhar के ट्रांसफर पर घमासान

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़