हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप, पंजाब में पारा में मामूली कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

चंडीगढ़| हरियाणा के ज्यादातर हिस्से में मौसम गर्म रहा, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में शुक्रवार को पारा में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हरियाणा के गुरुग्राम और नारनौल में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री सेल्सियस और 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों प्रदेशों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 अप्रैल से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम के प्रभावित होने का अनुमान है।

विभाग ने कहा कि दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा में शनिवार तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए

Nepal PM Balendra Shah ने UNGA में भारत-चीन के साथ Himalayan Climate Resilience Mechanism का दिया प्रस्ताव

White House में Donald Trump और Xi Jinping की द्विपक्षीय वार्ता, संबंधों को मजबूत करने पर बनी सहमति

Explained | विपक्ष ने की ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग: भारत में CEC को कैसे हटाया जा सकता है? यहां जानें क्या हैं नियम