Anemia Risk: एनीमिया से बचाव के लिए आयरन के साथ इन पोषक तत्वों को डाइट में करें शामिल, नेचुरली बढ़ेगा हीमोग्लोबिन

By अनन्या मिश्रा | Mar 09, 2024

एनीमिया बीमारी वैश्विक स्तर पर होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय महिलाओं में इस बीमारी का सबसे अधिक खतरा देखने को मिलता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 15 से 49 साल की उम्र वाली 57 फीसदी महिलाओं और छह महीने से 59 महीने के बीच 67 फीसदी बच्चों को यह प्रभावित करता है। लंबे समय तक एनीमिया की समस्या होने पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, डाइट में फोलेट और आयरन वाली चीजों की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अन्य बीमारियों के कारण भी आप को एनीमिया की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Diet Chart: जल्द घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें ये डाइट चार्ट, सप्ताह भर में दिखने लगेगा असर

आयरन युक्त चीजें

जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन का पर्याप्त स्तर नहीं बन पाता है। जिससे एनीमिया होने का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में इस समस्या के होने पर सांस लेने में कठिनाई, दिल की धड़कनों में अनियमितता, थकान, कमजोरी, चक्कर आने और शरीर में दर्द बने रहने की समस्या हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्टस के अनुसार, डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल कर एनीमिया के खतरे से बचा जा सकता है। लेकिन एनीमिया से बचाव के लिए सिर्फ आयरन ही नहीं बल्कि अन्य पोषक तत्वों की भी आपके शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है।

ऐसे दूर करें आयरन की कमी

एनीमिया के खतरे को कम करने के लिए डाइट में आयरन युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, पत्तेदार हरी सब्जियां- जैसे पालक और ब्रोकोली, टोफू और नट्स-सीड्स से आयरन की पूर्ति की जा सकती है। वहीं डाइट में इन चीजों की मात्रा को सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके अलावा आपको नियमित रूप से पोषक तत्वों और विटामिन्स की जरूरत होती है। जो आयरन के बेहतर अवशोषण के साथ ही बॉडी में हीमोग्लोबिन की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने में मदद करती हैं।

विटामिन-सी

एनीमिया से बचाव के लिए आयरन जरूरी है। लेकिन विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में आयरन का अवशोषण प्रभावित होने लगता है। ऐसे में शरीर में आयरन ठीक प्रकार से अवशोषित हो सके और इसका अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। इसके लिए जरूरी है कि डाइट में विटामिन सी वाली चीजों को पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। साथ ही विटामिन सी आयरन के अवशोषण को कोशिकाओं में बढ़ावा देने में मददगार माना जाता है।

विटामिन बी 12

एनीमिया की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में उन सभी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करती हैं। बता दें कि मुख्य रूप से अंडे, मांस और दूध में विटामिन बी 12 पाया जाता है। ऐसे में जो लोग विटामिन बी 12 युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करते हैं, उनको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और एनीमिया का भी खतरा हो सकता है। इसलिए एनीमिया के जोखिम से बचे रहने के लिए आयरन के साथ विटामिन बी12 और विटामिन सी युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

UN में PoJK पर बवाल, भारत ने जमकर पाकिस्तान और OIC को धोया

अभिषेक बनर्जी ने Lok Sabha Speaker को सौंपी 20 अयोग्यता याचिकाएं, बोले- बागी सांसदों ने बेची ईमानदारी

भारत की तोपें मचाएगी धमाल, अमेरिका के साथ हुई धांसू डील!

UAE की International Roundtable में मंथन, क्या AI रोक पाएगा Humanitarian Crisis?