'कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थीं कई सारी योजनाएं', जेपी नड्डा बोले- भाजपा ने बदली MP की तस्वीर

By अनुराग गुप्ता | Jun 01, 2022

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को भोपाल में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने मध्य प्रदेश की कई सारी योजनाएं बंद कर दी थीं। भ्रष्टाचार, कांग्रेस और कमीशन एक साथ चला। लेकिन भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि हम बूथ सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। देश में 10.40 लाख राजनीतिक बूथ हैं, हम अभी तक 8.50 लाख बूथों तक अपने काम का विस्तार कर चुके हैं। यहां भी हम डिजिटल रूप से 64,634 बूथ पर अपने काम को आगे बढ़ाया है। इसके लिए मैं विष्णुदत्त जी को विशेष रूप से बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर अब तक हमारी 4 पीढ़ियों ने खुद को खपाया है। उन कार्यकर्ताओं को याद करने के लिए नमो ऐप पर कमल पुष्प सेक्शन है। जिसमें कार्यकर्ताओं की जीवनी जोड़ी गई है। मध्य प्रदेश में 1,397 कार्यकर्ताओं की जीवनी को इसमें जोड़ा गया है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।

भाजपा ने बांटे 3 करोड़ सेनिटाइजर

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ताओं ने कोरोना के दौरान जनता के बीच जाकर सेवा का काम किया। हमनें लगभग 50 करोड़ फूड और राशन के पैकेट, 30 करोड़ के आसपास मास्क, लगभग 3 करोड़ सेनिटाइजर बांटे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज मध्य प्रदेश आर्थिक दृष्टि से उन्नत प्रदेश के रूप में जाना जाता है। लेकिन कांग्रेस के शासन में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था। हमारा सकल घरेलु लगातार उत्पाद बढ़ता जा रहा है। प्रति व्यक्ति आय मध्य प्रदेश की 1.24 लाख प्रति वर्ष तक पहुंची है। देश की भी प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है ये 79,000 से 1,50,000 तक पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें: 'कमलनाथ को देना पड़ रहा हिंदू होने का प्रमाण', CM शिवराज ने याद की पूर्व PM की यह बात 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35 लाख आवास ग्रामीण क्षेत्रों में और 7 लाख अवास शहरी क्षेत्रों में बने हैं। गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मध्य प्रदेश में 43.53 लाख मीट्रिक टन अनाज वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 82 लाख किसानों को धनराशि दी गई है। साथ में 4,000 रुपए सालाना का लाभ राज्य सरकार द्वारा अलग से दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मध्य प्रदेश का पहले स्थान पर खड़ा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मध्य प्रदेश में 23 लाख खाते खोले गए हैं। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। महिला सशक्तिकरण के लिए मध्य प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के साधारण आदमी की तकलीफ को समझने और उसको राहत देने का काम किया है। विकास की एक नई छलांग लगाकर मध्य प्रदेश लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत