प्रधानमंत्री ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने पर देशवासियों से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें। अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान!’’

इसे भी पढ़ें: भारत की आत्मा और भविष्य के लिए वोट करें: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार इसमें शामिल हो रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड