मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के स्थापना दिवस के मौके पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनके स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक के बाद एक पोस्ट में इन सभी राज्यों की प्रगति की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही मैं उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

मध्य प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए मोदी ने कामना की कि प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे।

छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।’’ इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ने कर्नाटक और केरल के लोगों को बधाई देते हुए उनके सफल जीवन और प्रगति की कामना की।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद