By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच साल पूरा होने के अवसर पर लाभार्थी किसानों को बधाई दी और कहा कि इससे करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देश के अन्नदाताओं को प्रकृति के प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करने वाली पीएम फसल बीमा योजना के आज 5 साल पूरे हो गए हैं। इस स्कीम के तहत नुकसान का कवरेज बढ़ने और जोखिम कम होने से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ है। इसके सभी लाभार्थियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई।’’