प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2021

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में होने वाली पहली प्रत्यक्ष क्वाड बैठक से पहले यहां बृहस्पतिवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक एवं लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की जमीन का किसी भी रूप में आतंकवाद के लिये इस्तेमाल न हो :भारत, ऑस्ट्रेलिया

दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक एवं लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बैठक को ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और अध्याय करार दिया। बागची ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्कॉट मॉरिसन ने आज मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी में एक और अध्याय। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों के साथ-साथ कोविड-19, व्यापार, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा आदि से संबंधित क्षेत्रों में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

इस बैठक का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 सितंबर को नयी दिल्ली में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने और पीटर डटन के साथ टू-प्लस-टू वार्ता की थी।

पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और मॉरिसन द्वारा ऑकस (ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका) सुरक्षा साझेदारी का अनावरण किए जाने के बाद यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच पहली बैठक रही।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने तालिबान की अंतरिम सरकार के गठन को लेकर निराशा जताई

ऑकस साझेदारी को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन से मुकाबला करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन के साथ एक सुरक्षा गठबंधन में शामिल होने के उसके फैसले का उद्देश्य उन क्षमताओं को विकसित करना है जो भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली ताकतों को रोकने में योगदान दे सकें।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना

Odisha Vigilance का एक्शन: 3 करोड़ के गबन आरोपी राजस्व कर्मी के ठिकानों पर छापे