नेताजी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान, विकसित भारत के लिए एकजुट रहें

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाने वाली उनकी 128वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय युवाओं से 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती के पावन अवसर पर पूरा देश श्रद्धापूर्वक उन्हें याद कर रहा है। मैं नेताजी सुभाष बाबू को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पराक्रम दिवस का भव्य उत्सव नेताजी की जन्मभूमि पर हो रहा है। मैं ओडिशा की जनता को, ओडिशा सरकार को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य था 'आजाद हिंद'। उन्होंने अपने संकल्प की सिद्धि के लिए अपने फैसले को एक ही कसौटी पर परखा 'आजाद हिंद'। उन्होंने कहा कि नेताजी एक समृद्ध परिवार में जन्में। उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की। वो चाहते तो अंग्रेजी शासन में एक वरिष्ठ अधिकारी बनकर आराम की जिंदगी जीते। लेकिन उन्होंने आजादी के लिए कष्टों को चुना, चुनौतियों को चुना, देश-विदेश में भटकना पसंद किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष सुविधा क्षेत्र के बंधन में नहीं बंधे। इसी तरह आज हम सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलना है। हमें खुद को विश्व स्तर पर सर्वोत्तम बनाना है, उत्कृष्टता को चुनना ही है, दक्षता पर फोकस करना है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली का दिल जीतने में हर बार फेल रही BJP, सिर्फ 1 बार मिली थी जीत

मोदी ने कहा कि नेताजी ने देश की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज बनाई। इसमें देश के हर क्षेत्र, हर वर्ग के वीर-वीरांगनाएं शामिल थे। सबकी भाषाएं अलग-अलग थी, लेकिन भावना एक थी - देश की आजादी। उन्होंने कहा कि यही एकजुटता आज विकसित भारत के लिए भी बहुत बड़ी सीख है। तब स्वराज के लिए हमें एक होना था, आज विकसित भारत के लिए हमें एक रहना है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। ये बहुत बड़ी सफलता है। आज गांव हो या शहर, हर तरफ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है, साथ ही भारत की सेना की ताकत में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर