बाबूलाल गौर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा और वह राज्य के विकास की खातिर किये गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।

गौर का आज सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया । वह पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती थे। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।’’ उन्होंने कहा ‘‘ बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे।’’

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा