पीएम नरेंद्र मोदी ने किया चक्रवात प्रभावित ओडिशा का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में चक्रवात ‘फोनी’ के कारण हुई क्षति का आकलन करने के लिए सोमवार को हवाई सर्वेक्षण किया। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी की। मोदी यहां पहुंचने के बाद चक्रवात से सर्वाधिक प्रभावित पुरी जिले और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए सीधे अपने हेलीकॉप्टर में गए।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में ‘फोनी’ चक्रवात ने ली 16 लोगों की जान, बड़े पैमाने पर राहत कार्य जारी

ओडिशा के तट पर पिछले शुक्रवार पहुंचे चक्रवात ‘फोनी’ के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग जल संकट एवं बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘कल सुबह ओडिशा जाऊंगा, जहां मैं चक्रवात फोनी के कारण पैदा हुई स्थिति की समीक्षा करूंगा और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। केंद्र जारी राहत एवं बचाव कार्यों में हर संभव सहायता मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में ''फोनी'' चक्रवात से 14 लोगों की गई जान, 63 अन्य घायल

प्रधानमंत्री को दिन में पश्चिम बंगाल और झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित करना है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री से फोन पर भी बात करके फोनी के बाद की स्थिति पर चर्चा की थी और केंद्र से लगातार समर्थन का भरोसा दिलाया था। एक अधिकारी ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद प्रधानमंत्री राज्य में राहत और पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा करेंगे।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

मुफ्त अनाज योजना से गुमराह न हो गरीब जनता, जनता के पैसे से दिया जाता है अनाज: Mayawati

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ