प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को उनके 90वें जन्मदिन पर रविवार को बधाई दी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के यशस्वी नेता आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, उनकी विद्वता, दीर्घकालिक अनुभव एवं राष्ट्रवादी विचार देश के लिए बेहद मूल्यवान हैं। मैं उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म