प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विश्व रेडियो दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संचार का यह माध्यम लोगों को जानकारी देने, प्रेरित करने और जोड़ने की शाश्वत जीवनरेखा रहा है।

हर साल 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपको ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं। रेडियो लोगों को जानकारी देने, प्रेरित करने और जोड़ने के लिए शाश्वत जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी सुनाने तक, यह एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम है जो रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। मैं आप सभी को इस महीने की मन की बात, जो 23 तारीख को होगी, को लेकर अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं।’’ ‘विश्व रेडियो दिवस’ दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने और उन्हें परस्पर जोड़ने की रेडियो की अद्भुत क्षमता को याद करने का अवसर भी होता है।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस