प्रधानमंत्री Modi ने क्रिकेटर Salim Durrani के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2023

नयी दिल्ली, दो अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा। दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ सलीम दुर्रानी जी महान क्रिकेटर थे और अपने आप में एक संस्थान थे। उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में अहम योगदान दिया। मैदान के भीतर और बाहर वह अपनी शैली के लिये जाने जाते थे।उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों को सांत्वना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

इसे भी पढ़ें: बेहतरीन शख्सियत वाले हरदिलअजीज क्रिकेटर Salim Durrani का निधन

गुजरात के साथ दुर्रानी के करीबी और मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई साल गुजरात और सौराष्ट्र के लिये खेला और प्रदेश में अपना घर भी बनाया। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे उनसे बात करने का मौका मिला और मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा से काफी प्रभावित रहा। उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी।’’ दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ जामनगर में रहते थे।

प्रमुख खबरें

नया कोल्ड वार क्या है? किनके बीच चल रहा है? इसमें भारत किस भूमिका में है?

युद्ध, संघर्ष, सत्ता परिवर्तन, तख्तापलट और अस्थिरता से साल भर जूझती रही दुनिया

Prime Minister Modi 2026-27 के बजट से पहले अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात

Uttar Pradesh की कानून-व्यवस्था का मॉडल दूसरे राज्यों के लिये उदाहरण : Adityanath