By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2018
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और कहा कि उनके असाधारण काम ने उन्हें करोड़ों देशवासियों का प्रिय बना दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी, आपको आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। दशकों के आपके असाधारण काम ने आपको करोड़ों भारतीय का प्रिय बना दिया। आप हमेशा अपने देश के विकास को लेकर उत्साहित रही हैं। ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी आयु प्रदान करें।’’ लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर शुक्रवार को 89 साल की हो गईं।