Prime Minister Modi ने पूरा किया अयोध्या में राम मंदिर का सपना :Pushkar Singh Dhami

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि यह प्रत्येक राम भक्त के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में अगले माह एक भव्य राम मंदिर का सपना साकार होगा।

धामी ने कहा, प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प के कारण अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सका और यह हर राम भक्त के लिए गर्व की बात है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समारोह है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित भारत न्याय यात्रा पर किए गए सवाल के जवाब में धामी ने कहा, लोग इन लोगों के चरित्र को जानते हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण की कोशिश को विफल करने के लिए हर संभव प्रयास किया था।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास और प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है। धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि उनके गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई कहानी लिखने की ओर अग्रसर है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद

Maharashtra MLC Polls: Uddhav Thackeray ने अमरावती शिक्षक सीट पर दत्तात्रय लहाने के लिए मांगा समर्थन