Prime Minister Modi ने खेल को बनाया राष्ट्रीय प्राथमिकता: मुख्यमंत्री शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खेलों को राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय बनाया है और खेलो इंडिया जैसी पहल ने पूरे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और यह युवा विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के मंत्र का मजबूत स्तंभ बन रहा है। शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिनमें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन और स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत शामिल है।

शर्मा ने बाद में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने रामराज्य के आदर्शों का पालन करते हुए शासन को सुशासन और स्वराज को सुराज में बदल दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ भी दिलाई।

प्रमुख खबरें

Shadab Khan की सूझबूझ और Haris Rauf का धैर्य: England के जबड़े से Pakistan ने यूं छीनी रोमांचक जीत

Kerala High Court ने सड़क हादसे में जज पर केस दर्ज करने की पुलिस को दी मंजूरी

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, BJP ने PM Modi के अपमान पर घेरा

Aamir Khan तक नहीं पहुंच पाए तो Tiger Shroff बने निशाना! शूटर्स ने ऐसे बदला था प्लान