Himachal Pradesh में भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा मंडी से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत, शिमला से उम्मीदवार सुरेश कश्यप और कांगड़ा से उम्मीदवार राजीव भारद्वाज भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और जयराम ठाकुर भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। हाल ही में निर्वाचित राज्यसभा सदस्य और पूर्व कांग्रेस नेता हर्ष महाजन को भी भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से 1200 से अधिक मौतें, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Tibet Flood: ग्यिरोंग काउंटी में भीषण बाढ़ से 21 की मौत, 541 लोग लापता

Rewa में NH 39 पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल

ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी