ऊना की कर्मो देवी से पीएम ने कहा, आपके नाम में ही कर्म और सही मायने में आप कर्मयोगी

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 06, 2021

ऊना । पीएम वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में जिला ऊना की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी उन छह भाग्यशाली लोगों में शामिल रही, जिन्हें इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में पीएम ने कर्मो देवी की खूब प्रशंसा की। 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्मो देवी से कहा कि आपके तो नाम में ही कर्म है और 22 हजार से अधिक वैक्सीन लगाने वाली आप सही मायने में कर्मयोगी हैं। इतने वैक्सीन लगाना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने पूछा कि क्या आपको वो दिन याद है जब आपने पहला टीका लगाया। इसके जवाब में कर्मो देवी ने कहा कि उन्होंने 22,500 टीके लगाएं हैं, जिसमें पूरी टीम का सहयोग मिला है। इसी के चलते हम अपने लक्ष्य को हासिल कर पाए हैं।

इसे भी पढ़ें: राजभवन में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग-इन कार्यक्रम आयोजित

कर्मो देवी ने कहा कि जिला ऊना में पहला टीका भी उन्होंने ही लगाया और छुट्टी वाले दिन भी काम किया। शुरू में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां थी, जिन्हें दूर करने में मुश्किल आई। कर्मचारी व लाभार्थी दोनों डरे हुए थे, लेकिन जल्द ही डर दूर हो गया और सभी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने लगे। कर्मो देवी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का निरंतर वैक्सीन की सप्लाई देने के लिए धन्यवाद किया। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा कि चोट लगने के बावजूद आप टीके लगाती रहीं। आपको नहीं लगा कि आपको आराम करना चाहिए और क्या परिवार ने आपको रोका नहीं। इसके जवाब में कर्मो देवी ने कहा कि परिवार का पूरा सहयोग मिला।  चार जुलाई को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वह फिसल कर गिर गई, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। पांच जुलाई को भी वह ड्यूटी पर तैनात रही, लेकिन दर्द बढ़ने पर डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने चार हफ्ते तक आराम की सलाह दी। लेकिन एक हफ्ते की छुट्टी के बाद ही वह काम पर वापस लौट आई। 

इसे भी पढ़ें: शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश की जनता को बधाई दी

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हाल जाना। बातचीत के बाद कर्मो देवी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें अच्छा लगा है। कभी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री से जीवन में कभी बात हो पाएगी। पूरे जिला ऊना के लिए यह सम्मान का विषय है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी