Andhra Pradesh : प्रधानमंत्री मोदी देश को बांटने के लिए उठा रहे हैं हिंदू-मुस्लिम मुद्दा : Mallikarjun Kharge

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2024

विजयवाड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि देश में वर्तमान में एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो उस पद के अनुरूप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) देश को ‘विभाजित’ करने के लिए हिंदू-मुस्लिम मुद्दा उठा रहे हैं। खरगे यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही वह (मोदी) अपना मुंह खोलते हैं, ‘हिंदू मुस्लिम’ कहते हैं। आपने पिछले 10 वर्षों में क्या किया? आप हमसे पूछते हैं कि हमने (कांग्रेस ने) 70 वर्षों में क्या किया, अब आप हमें अपने बारे में बताएं। वह जहां भी जाते हैं मंगलसूत्र, मटन और चिकन के बारे में बात करते हैं।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन रिक्तियों को इसलिए नहीं भर रही है क्योंकि उनमें से 50 फीसदी नौकरियां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को मिल जाएंगी। खरगे के मुताबिक, मोदी चाहते हैं कि स्थायी सरकारी नौकरियों से वंचित लोग दिहाड़ी मजदूर और संविदा कर्मी के रूप में काम करते रहें। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन की इस चुनावी रैली को संबोधित किया। राजा ने कहा कि 2024 के चुनाव देश और उसके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी अमेठी और रायबरेली में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी : Bhupesh Baghel

उन्होंने लोगों से सुनिश्चित करने की अपील की कि ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत हो। येचुरी ने आरोप लगाया कि भाजपा को 400 सांसदों की जरूरत है ताकि वह भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संविधान में संशोधन कर सके। आंध्र प्रदेश में भाकपा, कांग्रेस और माकपा ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत साझेदार हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीट के साथ-साथ 175 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।

All-Party Meeting Highlight | पश्चिम एशिया संकट: सर्वदलीय बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस, पाकिस्तान को बताया दलाल राष्ट्र

Taxpayers सावधान! Form 16 की जगह लेगा नया Form 130, Income Tax के नियमों में हो रहा बड़ा फेरबदल

Middle East संकट से Air India-IndiGo बेहाल, 30% बढ़ी लागत, कई International Flights हुईं रद्द