बंगाल की महिलाओं के आत्मसम्मान और गरिमा से खिलवाड़ न करें प्रधानमंत्री मोदी: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

बोंगांव। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह अत्याचारों के बारे में झूठे दावे करके राज्य की महिलाओं के आत्म-सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ न करें। बोंगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि मोदी को यह ध्यान रखना चाहिए कि पश्चिम बंगाल की स्थिति भाजपा शासित राज्यों जैसी नहीं है। उन्होंने कहा, महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ न खेलें, हमारी माताओं और बहनों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की साजिश न रचें। 

प्रधानमंत्री ने रविवार को अपनी जनसभाओं में आरोप लगाया कि टीएमसी संदेशखालि में कुकर्मों को छिपाने की कोशिश कर रही है, जहां टीएमसी नेताओं पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगा है। हालांकि, हाल ही में सामने आए एक कथित वीडियो में, संदेशखालि के एक भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना गया था कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी के इशारे पर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और इस “पूरी साजिश” में उनका हाथ था। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Police के वाहन की चपेट में आया एक अधेड़ व्यक्ति, पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ऐसे ही एक अन्य वीडियो में पहले बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं के एक वर्ग ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उनसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए और थाने जाने के लिए मजबूर किया। हालांकि ‘पीटीआई-भाषा’ इन वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। बनर्जी ने कहा, हमारी महिलाओं को हाथ न लगाएं, यह आपका उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश नहीं है। बंगाल में महिलाएं सम्मान और गरिमा के साथ रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Syed Mushtaq Ali Trophy में Bihar की कमान संभालेंगे Vaibhav Suryavanshi

भारत सरकार ने Jio OneWeb और Starlink को दी Satellite Internet के लिए मंजूरी

Delhi Food Safety विभाग की छापेमारी, 100 किग्रा खराब खाद्य सामग्री नष्ट

Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा