बुधवार को लखनऊ में होंगे प्रधानमंत्री मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2019

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वाजपेयी का कल जन्मदिन है। वह लखनऊ लोकसभा सीट से पांच बार 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में निर्वाचित हुए थे।

उत्तर प्रदेश और प्रांतीय राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी का ‘उच्च सुरक्षा क्षेत्र’ माने जाने वाले लोकभवन में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मोदी अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर