प्रधानमंत्री मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

बूंदी (राजस्थान)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में जान फूंकने वाली महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को कमजोर किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सिर्फ चुनावी वादे नहीं करते बल्कि जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पार्टी की यहां जन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कंप्यूटर व टेलीफोन क्रांति, मनरेगा, भोजन का अधिकार व जमीन का अधिकार जैसे कदमों का जिक्र करते हुए कहा,‘ जो भी हम करते हैं, जब भी हम सरकार चलाते हैं तो किसानों और गरीबों के लिए सोच समझकर ही काम करते हैं।’ 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका का अमेठी, रायबरेली, अयोध्या जाने का कार्यक्रम

देश की अर्थव्यवस्था में ग्रामीणों व गांवों के महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अब प्रधानमंत्री ने क्या किया ... मनरेगा को खत्म किया। फिर भोजन के अधिकार को खत्म किया।’ अपने भाषण में राहुल ने नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनी तो वह लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी तथा केंद्र सरकार की नौकरियों में भी उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। राहुल ने कहा कि वह झूठी बातें नहीं करते बल्कि जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे