PM Modi Address Joint Session US Parliament | प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और भारत के भविष्य के बारे में अपनी दृष्टि साझा करेंगे तथा दोनों देशों द्वारा सामना की जा रही वैश्विक चुनौतियों पर बोलेंगे। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार ने मीडिया घरानों से इमरान खान के भाषणों, बयानों को तरजीह नहीं देने को कहा

आपके संबोधन के दौरान, आपको भारत के भविष्य के बारे में अपनी दृष्टि साझा करने और दोनों देशों द्वारा सामना की जा रही वैश्विक चुनौतियों पर बोलने का अवसर मिलेगा।’’ मोदी ने 2016 में (अमेरिकी संसद में) अपने संबोधन के दौरान जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद तक, और भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा व सुरक्षा सहयोग से लेकर व्यापार और आर्थिक साझेदारी तक पर बोला था। मोदी सात साल पहले, अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले देश के पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। उनसे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को, अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर 2000), पी वी नरसिम्हा राव (18 मई 1994) और राजीव गांधी ने 13 जुलाई 1985 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘सात साल पहले, संसद के संयुक्त सत्र के आपके ऐतिहासिक संबोधन ने एक दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ा और अमेरिका एवं भारत के बीच संबंधों को काफी प्रगाढ़ किया।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘एक बार फिर, अमेरिका और भारत के बीच चिरस्थायी मित्रता को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की संयुक्त बैठक में हमारे साथ आपके शामिल होने से हम सम्मानित महसूस करेंगे। हम दोनों देशों और विश्व के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ मिल कर काम करने को उत्सुक हैं।’’ अमेरिकी संसद को विदेशी नेताओं और गणमान्य लोगों द्वारा संबोधित करने की परंपरा मारकिस दे लफायत के साथ शुरू हुई थी। वह एक फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने अमेरिकी क्रांति के दौरान ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने 10 दिसंबर 1884 को ‘हाउस ऑफ चैम्बर’ को संबोधित किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर