प्रधानमंत्री मोदी करेंगे गति शक्ति योजना का शुभारंभ, CM शिवराज भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

By सुयश भट्ट | Oct 13, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को नेशनल मास्टर प्लान यानी गति शक्ति योजना को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस योजना के लिए केंद्र सरकार के 16 विभागों को मिलाकर एक मास्टर प्लान बनाया गया।

आपको बता दें कि ये एक मास्टर प्लान है। इस योजना के तहत 16 मंत्रालयों का एक ग्रुप बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें आधारभूत संरचनाओं से संबंधित रेलवे, सड़क परिवहन, पोत, आईटी, टेक्सटाइल, पेट्रोलियम, ऊर्जा, उड्डयन जैसे मंत्रालय शामिल हैं।

वहीं जहां इन मंत्रालयों के जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 2024-25 तक जिन योजनाओं को पूरा करना है। उन प्रोजेक्ट को इस योजना में शामिल किया जाएगा। जिसके तहत जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा किया जा सके।

इसे भी पढ़ें:जनसुनवाई के दौरान अधिकारी के सामने ग्रामीण ने खाया जहर, कलेक्टर ने कहा - नॉन इशू को इशू न बनाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल गति शक्ति पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल रुप से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज मिंटो हॉल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट