प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बायोपिक के निर्माताओं ने EC नोटिस पर दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माताओं ने चुनाव आयोग (ईसी) के नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक केाई जवाब नहीं दिया है। आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयोग ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इस फिल्म की रिलीज टालने के विपक्ष के अनुरोध पर फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था।

फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होनी है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी इस संबंध में निर्माताओं को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं। उन्होंने रिलीज टालने पर मंगलवार तक जवाब देने को कहा है। चूंकि फिल्म भाजपा से संबंधित है, पार्टी ने एक प्रति उन्हें भी भेजी है। लेकिन भाजपा ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की बायोपिक में जावेद अख्तर का पुराना गीत लिया है- प्रोड्यूसर संदीप सिंह

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !