विश्व चैंपियन पीवी सिंधू से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

नयी दिल्ली। विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मोदी ने उन्हें भारत का गौरव बताया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थी। 

मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है। पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई। उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं दी।’’ सिंधू के साथ खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी प्रधानमंत्री से मिले। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल