प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आरोप, कांग्रेस की एकमात्र मंशा लोगों को बांटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

आणन्द (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसका एकमात्र उद्देश्य समुदायों का विभाजन करना है। उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी पर अन्य पिछड़ा वर्गों की तुलना  चोरों  से करने का आरोप लगाया।  गुजरात के आणन्द में चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर सरदार वल्लबभाई पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर पटेल को पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश के हालात अलग होते।

इसे भी पढ़ें: पाक पर जमकर बरसे मोदी, बोले- परमाणु हमले की धमकियों से हम नहीं डरने वाले

प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल ने अपना जीवन भारत को एक करने में लगाया लेकिन कांग्रेस अलगाववादियों को गले लगाने में व्यस्त थी। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर देशद्रोह कानून हटाने और आफ्सपा की समीक्षा करने पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा,  वह पत्थरबाजों को मजबूत करना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि  टुकडे टुकडे गैंग  आसानी से देश को विघटित करने की साजिश रच सकें। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज