By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2017
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 सितंबर को अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के पूर्वी उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया की प्रधानमंत्री अपने 22 सितंबर से दो दिनों के दौरे के दरम्यान वाराणसी में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 22 सितंबर को हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री 23 सितम्बर को वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।