पुडुचेरी में 30 मार्च को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में 30 मार्च को पुडुचेरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा की पुडुचेरी इकाई के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि चुनावी रैली यहां पुडुचेरी-मुदलियारपेट मार्ग पर स्थित एएफटी मिल में होगी। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। यह दूसरी बार है जब मोदी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले यहां का दौरा करेंगे। मोदी ने 25 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित किया था। 

इसे भी पढ़ें: सभी दलों वाली संसदीय समिति ने सरकार से कहा, तीन कृषि कानूनों में से एक को करें लागू

मोदी ने उस रैली से पहले उस दिन एक अलग स्थान पर केंद्र द्वारा प्रायोजित कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया था। राजग का नेतृत्व कर रहे एआईएनआरसी ने कुल 30 सीटों में से 16 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने नौ सीटों पर और अन्नाद्रमुक ने शेष पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट