प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों से बातचीत करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते कई मोर्चों पर अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से उन उपायों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है। बैठक का आयोजन सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है और इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी भाग लेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, ‘‘प्रधानमंत्री शुक्रवार को अगले बजट पर सलाह लेने के लिए अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे।’’

प्रमुख खबरें

India-Pak Ceasefire: Trump की मध्यस्थता झूठी! पूर्व CDS बोले- DGMOs ने किया फैसला

Ballia में Garib Nawaz Express का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, शराब की बोतलें बरामद

Maharashtra के Nanded में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी परभणी से गिरफ्तार

Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना