मोदी दूसरों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं : सिब्बल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य लोगों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं हैं और देश जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, उसके मूल में यही बात है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा: सुरजेवाला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग उठायी

उन्होंने कहा, लोकतंत्र, इस इमारत के अंदर लोगों के बीच होने वाला परिसंवाद, जो देश की विविध आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता हैं। आप जैसा चाहे वैसे ढांचे का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन जब तक आप बदलाव के लिए पुकार रही एक राष्ट्र की आकांक्षाओं और आत्मा को समझने में सक्षम नहीं होते, आप कभी लोकतंत्र नहीं चला पाएंगे।

सिब्बल ने कहा, मोदी युग के साथ समस्या यह है कि वह दूसरों के दृष्टिकोण को समझने के इच्छुक नहीं हैं और इसलिए हम मुश्किल में हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नारे न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के विपरीत, वास्तव में हमारे पास अधिकतम सरकार, शून्य शासन है।

इसे भी पढ़ें: असम : ‘ भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक हिरासत में

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda