प्रधानमंत्री ने प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘देश के पहले राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने आजादी के आंदोलन में अत्यंत सक्रिय भूमिका निभाई, साथ ही संविधान के निर्माण में भी विशिष्ट योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विनम्रता और विद्वता से भरा उनका व्यक्तित्व देशवासियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।’’

इसे भी पढ़ें: एक ऐसे राष्ट्रपति जिन्होंने परिवार नहीं बल्कि राष्ट्र हित को सर्वोच्च महत्व दिया

गौरतलब है कि डा. राजेन्द्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर 1884 को बिहार के सारण जिले के जीरादेई गांव में हुआ था। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत के प्रथम राष्ट्रपति,  भारत रत्न  डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण को समर्पित आपका जीवन सदैव हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।’’

 

प्रमुख खबरें

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई

इजराइल और हमास के बीच समझौते को लेकर बढ़ते दबाव के बीच बाइडन और नेतन्याहू ने की बात