राज्यसभा में प्रधानमंत्री का भावुक होना मंझा हुआ अभिनय था: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक भाषण को ‘ मंझा हुआ अभिनय’ करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को राज्यसभा में आजाद के बारे में बात करते हुए कई बार भावुक हो गए थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री, भावपूर्ण प्रधानमंत्री, सहृदय प्रधानमंत्री, भावप्रधान प्रधानमंत्री जैसे विशेषणों के चौराहे पर मूर्धन्य की तरह विराजमान मोदी

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पुस्तक ‘बाई मेनी ए हैपी एक्सीडेंट: रिकलेक्सन ऑफ ए लाइफ’ पर आयोजित परिचर्चा में थरूर ने कहा, ‘‘यह बहुत मंझा हुआ अभिनय था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह आंशिक रूप से (किसान नेता) राकेश टिकैत के जवाब में था। उन्होंने फैसला किया कि उनके पास भी आंसू हैं।’’ राकेट टिकैत हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर भावुक हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर