Prime Minister रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतें बहाल करें : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर उनसे वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे द्वारा दी जाने वाली किराया रियायतें बहाल करने का अनुरोध किया है। केजरीवाल ने पिछले शनिवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र का बजट 45 लाख करोड़ रुपये का है और अगर वरिष्ठ नागरिकों को रियायतें दी जाती हैं तो इस पर 1600 करोड़ रुपये का व्यय होगा। उन्होंने इस राशि को ‘‘सागर में एक बूंद’’ करार देते हुए कहा कि यह राशि खर्च नहीं करने से सरकार अमीर नहीं बन जाएगी। उन्होंने कहा कि सुविधाएं बंद करने से वरिष्ठ नागरिकों को यह संदेश मिल रहा है कि सरकार को उनकी परवाह नहीं है, जो देश की संस्कृति के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें: 'इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में CBI हर जुबान पर है', PM मोदी बोले- लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा रोड़ा

भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेन किरायों में 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को किराए में 40 प्रतिशत एवं 58 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। ये रियायतें 20 मार्च, 2020 को वापस ले ली गई थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेलवे की स्थायी संसदीय समिति ने कहा है कि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कोविड की स्थिति अब सामान्य हो गई है और राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने अपनी सामान्य स्थिति हासिल कर ली है।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान