प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को करेंगे पुडुचेरी का दौरा, एक जनसभा को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे। भाजपा की पुडुचेरी इकाई के अध्यक्ष वी सामीनाथन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सामीनाथन ने कहा कि मोदी यहां एएफटी मिल थिलदल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दूसरे कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी फरवरी, 2018 में पुडुचेरी पहुंचे थे जब वह औरोविले इंटरनेशनल टाउनशिप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

मोदी का पुडुचेरी दौरा उस वक्त हो रहा है जब दो मंत्रियों और दो विधायकों के इस्तीफे के बाद वहां की कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई है तथा उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सरकार से 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा है। पुडुचेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव भी होने वाला है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी