प्रधानमंत्री भागलपुर में आज जारी करेंगे ‘पीएम-किसान’ योजना की 19वीं किस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राज्य पहुंचे, साथ ही उन्होंने मखाने की खेती करने वाले किसानों से बातचीत की ताकि ‘‘मखाना बोर्ड’’ गठन के लिए योजना तैयार की जा सके। इसकी घोषणा हाल में बजट में की गई थी।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल, पार्किंग व्यवस्था और समग्र सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। कई केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक तथा राज्य एवं केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने के लिए अमेरिका ला रहा कौन सा बिल? सीनेटर्स का भी मिल गया सपोर्ट

Jagannath Rath Yatra 2026: गुंडिचा मंदिर के सामने रथों पर Mangala Aarti, लाखों Devotees के बीच गूंजा जय जगन्नाथ

Nelson Mandela Birth Anniversary: दक्षिण अफ्रीका से दुनिया तक गूंजती इंसाफ की आवाज थे नेल्सन मंडेला

Parliament में दो-तिहाई बहुमत की तैयारी, Sharad Pawar को NDA में लाने के लिए BJP ने रखा NCP Merger का प्रस्ताव?