Prime Minister रायपुर दौरे पर 7,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आयेंगे और लगभग 7,600 करोड़ रुपये की लागत वाली दस परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस शासित राज्य में उनकी यह पहली यात्रा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य के भाजपा नेताओं का मानना है कि मोदी की इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में लगातार 15 वर्ष तक शासन किया था तथा 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से हार गई थी।

इसे भी पढ़ें: राममंदिर निर्माण करा रही कंपनी ने की मार्ग परिवर्तन पर आपत्ति : प्रशासन ने खोला राजमार्ग

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कोरबा में 136 करोड़ रुपये की लागत से बने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक एपलीजी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री ‘आयुष्मान भारत परियोजना’ के तहत लाभार्थियों को कार्ड के वितरण की भी शुरुआत करेंगे और अंतागढ़ (कांकेर जिला) से रायपुर के लिए एक नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर दौरे को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनाव से पहले राज्य में प्रधानमंत्री की पहली रैली है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करेगी और उनमें नयी ऊर्जा का संचार होगा।

प्रमुख खबरें

Arambai Tenggol प्रतिबंधित संगठन नहीं, Manipur विधानसभा में बोले CM वाई. खेमचंद सिंह

Bihar Flood: Ganga का जलस्तर घटने से राहत, स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद

Tripura Joint Operation: बिहार के 2 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में Factory-made Pistols और Ammunition बरामद

Bihar में Ganga का रिकॉर्ड जलस्तर, फिर भी बाढ़ नियंत्रण में: Vijay Kumar Chaudhary