प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का बड़ा खुलासा, रंग के डर से बेटे को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था शाही परिवार

By रेनू तिवारी | Mar 08, 2021

मोंटेसिटो (अमेरिका)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने हाल ही में एत इंटरव्यू में में अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। हैरी और मर्केल ने ब्रिटिश सिंहासन से जुड़ी राजनीति के बारे में भी काफी कुछ बताया। उन्होंने अपने पिता से विवाद की वजह भी बताई। प्रिंस हैरी ने कहा कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स, जो ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी थे, ने उनकी कॉल लेना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि इसी कारण वह अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ से भी बात नहीं कर सके। शाही परिवार से अलग होने वाले विवाद पर हैरी ने कहा "मैंने अपनी दादी के साथ तीन बार बातचीत की, और मेरे पिता के साथ दो बार बात की लेकिन बाद में  उन्होंने मेरी कॉल लेना बंद कर दिया और फिर उन्होंने कहा, क्या आप यह सब लिखित रूप में रख सकते हैं?" उन्होंने आगे कहा कि उनके मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। इसके अलावा उन्होंने अपनी आने वाली संतान के बारे में भी बताया। 

ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी होगी। दम्पत्ति ने ओपरा विनफ्रे को दिए एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया। यह साक्षात्कार रविवार रात प्रसारित किया गया था। हैरी और मेगन का एक बेटा भी है, जो मई में दो साल का हो जाएगा। हैरी ने कहा, ‘‘संतान के तौर पर पहले एक बेटा और फिर एक बेटी पाना, इससे अधिक आप क्या चाह सकते हैं? अब हम एक परिवार हैं। हम चारों और हमारे दो पालतू कुत्ते।’’ हैरी ने उनके और मर्केल के शाही कर्तव्य छोड़ने के फैसले से महारानी को धक्का पहुंचाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार बातचीत करने के बाद यह कदम उठाया गया।

इसे भी पढ़ें: अनुराग-तापसी पर लगा 650 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप, छापेमारी के बाद एजेंसी का खुलासा

अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ को नहीं पहुंचाया दुख

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी दादी को कोई झटका नहीं दिया। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं।’’ साथ ही उन्होंने बताया कि उनके पिता प्रिंस चार्ल्स ने अब उनका फोन उठाना बंद कर दिया है। वहीं, मर्केल ने बताया कि हैरी से शादी करने के बाद उन्हें आत्महत्या करने जैसे ख्याल आने लगे थे और पैलेस ने उन्हें इस संबंध में मदद लेने से रोका। उन्होंने बताया कि शाही परिवार के एक वरिष्ठ अधिकारी से जब उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के लिए मदद की जरूरत है तो उसने उन्हें कहा कि यह परिवार के लिए अच्छा नहीं है।

रंग के डर से बेटे को प्रिंस नहीं बनाना चाहता था शाही परिवार  

मेगन ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुई, तो उनके होने वाले बच्चे के रंग को लेकर भी कई सवाल हुए। हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिसने हैरी से यह बात की। उन्होंने कहा कि नाम का खुलासा करना ‘‘काफी नुकसानदेह’’ हो सकता है। हैरी और मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। उनके बेटे आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दंपति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।

प्रमुख खबरें

L&T का बड़ा ऐलान: Middle East संकट से Growth पर लगेगा ब्रेक, आय का अनुमान घटाया

FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

Google DeepMind में बगावत: Military AI सौदे पर भड़के कर्मचारी, बनाई शक्तिशाली Union

AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools